फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवीएम के छात्रों को बताया गीता सार का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एसवीएम कुमारसैन में बुधवार को गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूलों में बच्चों को संस्कारी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने गीता पाठ के बारे में छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश दिया था, जिसमें धर्म के मार्ग पर चलने के बारे में कहा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने बताया कि गीता पाठ में बाला साहब देवरस सदन ने पहला स्थान, रज्जू भईया सदन ने दूसरा और केशव सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें