अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
चौरा-छोटा कंबा सड़क का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत 16 किमी मार्ग का कार्य को पूरा करने के लिए 6 करोड़ 37 लाख के बजट का प्रावधान किया है। 15 दिनों के भीतर कार्य आवंटन की प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
सड़क पर पैरापिट, निकास नालियां, मैटलिंग और टारिंग का कार्य होगा। इसके लिए पूर्व प्रधान रूपी रघुदास नेगी, भाजपा बूथ अध्यक्ष मजगांव बीरबल नेगी, बूरंग विकास कमेटी अध्यक्ष धर्मपाल नेगी, महिला मंडल प्रधान मजगांव मानदासी नेगी, महिला मंडल प्रधान हुरवा पाली देवी नेगी, जोगिंद्र सिंह नेगी, रामदेव नेगी, ओम प्रकाश नेगी, प्रमोद नेगी, जितेंद्र नेगी आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सूरत नेगी, लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि बजट का बराबर प्रावधान है। विभाग जल्द ही कार्य शुरू करेगा। इस कार्य को 18 माह के भीतर पूरा किया जाएगा।