आनी (कुल्लू)। विद्युत मंडल आनी के च्वाई फीडर के तहत पुराने खंभों को बदलने के चलते सोमवार और मंगलवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली बोर्ड के जेई अमर ने कहा कि इसके तहत च्वाई, बखनाओं, रोपड़ी, शमशर, डूघा, शीगान और अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।