फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूहरी-आनी हाईवे दो माह रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सैंज-लूहरी-आनी-औट नेशनल हाईवे-305 को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इससे इस मार्ग पर 03/160 से 08/00 किलोमीटर तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही दो माह के लिए बंद रहेगी। जिला दंडाधिकारी यूनुस ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कहा कि लूहरी और आनी के बीच नेशनल हाईवे के इस हिस्से पर 22 दिसंबर से 22 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सैंज-लूहरी-आनी के बीच आने जाने वाले वाहन इस अवधि के दौरान लूहरी से टिप्पल धार और तिहनी सड़क से होते हुए निमला के निकट वापस नेशनल हाईवे तक पहुंच सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहनों चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें