फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में 31 लोगों के हुए ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में एएचएम हिमाचल प्रदेश और आकाश अस्पताल नई दिल्ली के तत्वाधान में बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस चिकित्सा शिविर में सभी प्रकार की चिकित्सा और ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आकाश अस्पताल के सौजन्य से आयोजित चिकित्सा शिविर में जिलावासियों को विभिन्न रोगों की चिकित्सा जांच के अलावा विभिन्न रोगों की शल्य चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध होगी। शिविर में आकाश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक सामान्य शल्य चिकित्सा के अलावा स्त्री रोग, पुरूष और महिला की नसबंदी सहित बिना टांके के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी करेंगे।
इसके अललावा दूरबीन से पित्त की थैली की पत्थरी के ऑपरेशन, स्त्री रोगों, रसौली, हर्निया, बवासीर, हाइड्रोसील और गिल्टी के ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं। इसी प्रकार का विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर 21 से 25 जुलाई तक कल्पा उपमंडल के सांगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी किया जाएगा।
विज्ञापन

आकाश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नागेश यागनीक ने बताया कि अभी तक 140 रोगियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें 31 रोगियों का आज ऑपरेशन गया। इसमें 17 ऑपरेशन स्त्री रोग और 14 सामान्य ऑपरेशन किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, चिकित्सा अधीक्षक एसएस नेगी सहित चिकित्सक और पैरा-मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें