फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देहा में बोलेरो कैंपर में पकड़ी शराब और बीयर की 30 पेटियां

Sat, 09 May 2026 06:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ठियोग के बालग नाला में नाकाबंदी के दौरान बोलेरो कैंपर से बरामद की शराब की खेप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहा में पुलिस ने एक बोलेरो कैंपर वाहन से शराब और बीयर की 30 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार रात को देहा थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गिरिपुल की ओर से बालग की तरफ एक बोलेरो कैंपर वाहन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बालग नाला के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद वहां बोलेरो कैंपर पहुंची, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई।

विज्ञापन


आरोपी चालक की पहचान सोहन सिंह निवासी जेहा तहसील ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं। इनमें 13 पेटियां अंग्रेजी शराब, छह पेटियां देसी शराब, 11 पेटियां बीयर की पाई गईं। आरोपी चालक शराब और बीयर के परिवहन और भंडारण संबंधी कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना देहा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें