फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी विस क्षेत्र में पहली बार 2,906 युवा मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
89,673 वोटरों में से 45,643 पुरुष मतदाता, 44,030 हैं महिला मतदाता, चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता, मंडी सीट पर भाजपा-कांग्रेस में होगी कांटे की टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सभी बूथों में मतदान कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 18 वर्ष पूरा कर चुके 2,906 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 89,673 हो गई है, जिसमें पुरुष मतदाता 45,643, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 44,030 है। विधानसभा क्षेत्र में शाहगई ऐसा पोलिंग बूथ है, जहां पोलिंग पार्टियों ने एक घंटे का पैदल सफर किया है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से मंडी संसदीय क्षेत्र को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस ने जहां प्रदेश के युवा नेता एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह के ऊपर दांव खेला है, वहीं भाजपा ने भी युवा नेत्री एवं फिल्म स्टार कंगना रणौत को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। ऐसे में दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी सियासी दांव-पेच लगाकर क्षेत्र में मुकाबले को रोमांचक मोड पर ला दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि लोस चुनावों को पंचायत चुनाव की तर्ज पर क्षेत्र के नेताओं ने डोर-टू-डोर प्रचार किया है। ऐसे में कहना बेहद मुश्किल हो रहा है कि मंडी लोस सीट पर कौन बाजी मार सकता है। दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में यहां अपनी रणनीति के तहत पूरी ताकत झौंकी है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें