फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के दो दिन में आए 254 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल तक जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्र के अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय में 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शुरुआती दो दिन में 254 आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। इस सत्र में पहली से पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ाई शुरू की जा रही है और प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केवल एक बार लिया जाएगा। इसके अलावा मासिक शुल्क 600 रुपये रखा गया है। आईआरडीपी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से की जा रही है, जबकि अगले सत्र से इसे ऑनलाइन करने की योजना है। विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र मई माह के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। विद्यालय की इंचार्ज डॉ. शिवानी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ बाहरी क्षेत्रों से नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें