फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों की तैनाती को तरसे आनी कॉलेज के सैकड़ों छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निगान चौक पर छात्रों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

आनी कॉलेज में खाली पदों को लेकर गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन
कॉलेज में आठ महीने से खाली पड़े हैं प्राध्यापकों के कई पद
मौजूदा समय में कॉलेज में 950 छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी कॉलेज में शिक्षकों और स्टाफ के खाली पदों को लेकर गुस्साए छात्रों ने निगान चौक पर दो घंटे चक्का जाम किया। छात्रों के अनुसार बिना प्राध्यापकों के कॉलेज में पढ़ाई ठप पड़ी है। मजबूरी में छात्रों को आनी से दर्जनों किलोमीटर दूर रामपुर, करसोग और शिमला के कॉलेजों में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। आनी महाविद्यालय में वर्तमान समय में करीब 950 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में दलाश, च्वाई, खुन्न, लोहाल, कोठी, करशाइगाड, लगौटी, जांजा, महौग, गवालपुर, लूहरी और तेशन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस समय कॉलेज में एक वर्ष से प्राध्यापकों के तीन पद जिनमें सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र साहिल, नरेश कुमार, पवन कुमार, नरेश राणा, स्वरूप कुमार, संदीप, श्याम लाल, रीना कुमारी, मोनू, प्रेम सिंह, राहुल, विक्की, योगु सहित अन्य विद्यार्थियों के अनुसार कॉलेज में रिक्त पड़े पदों को लेकर कई बार शिक्षा मंत्री, स्थानीय विधायक सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष बात रखी गई है, लेकिन इस संबंध में सरकार और शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में छात्रों को मजबूरन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ा। आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर के अनुसार रिक्त पदों को लेकर सरकार गंभीर है। अर्थशास्त्र का पद जल्द ही भर दिया जाएगा। इसके लिए नई भर्ती के तहत आदेश भी हो चुके हैं। समाजशास्त्र विषय प्रधानाचार्य देख रहे हैं। कॉलेज में रिक्त पड़े अन्य पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा। विस क्षेत्र के किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्यापकों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें