फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकाल में सुविधाओं में लगा ग्रहण : सिंघा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग में विकास कार्य पर लगा विराम
विज्ञापन

किसानसभा की बैठक में बोले विधायक राकेश सिंघा
कहा-बिजली के पोल तक बोर्ड के पास उपलब्ध नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होते ही ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सुविधाओं में ग्रहण लग गया है। क्षेत्र में बिजली के पोल उपलब्ध नहीं हैं और बिजली के तार पेड़ों को छू रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में राहगीरों के साथ अकसर हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।
विधायक ठियोग के मतियाना में किसान सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी और पेेंशन पांच हजार सहित अन्य मुद्दों को लेकर 9 अगस्त को जल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में उनके साथ डॉ. राजेंद्र विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र ने कहा कि जब से नई सरकार प्रदेश और देश में बैठी है, तब से लेकर सारी सुविधाओं पर ग्रहण लग गया है। कहीं पर ट्रांसफार्मर नहीं है तो कहीं पर बिजली के कट काफी ज्यादा लग रहे हैं। लोगों को बिजली की सुविधा सही ढंग से नहीं मिल पा रही है। सेब सीजन सिर पर है और अधिकतर लोग सेब को मशीनों पर भरते हैं, जिसके लिए बिजली उपलब्ध होनी चाहिए। सरकार नव-उदारवाद की नीति के चलते दिशा बदल रही है। यह दिशा बड़े-बड़े कार्पोरेट घरानों को जाती है और हमें यह दिशा बदलनी है। 9 अगस्त को किसानों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। किसानों की कर्ज माफी, पेंशन पांच हजार रुपये हो और अन्य मुद्दों को लेकर किसान सभा, अंबेडकर सभा और एक्स सर्विसमैन सभा जेल भरो आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें