ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना झाकड़ी के तहत बठारा गांव में पत्नी को मारने वाले नेपाली मूल के हरका राम को सोमवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि हरका राम ने बड़ी ही चतुराई से जंगल में अपनी पत्नी का कत्ल कर उसे भालू का हमला बता कर पुलिस और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी। हरका राम और उसकी पत्नी तीन मई को लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। यहां पर कहासुनी के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। एएसआई सराहन और मामले के जांच अधिकारी सुनील दत्त ने मामले की पुष्टि की। कहा कि हरका राम को सोमवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।