फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने प्रशासन से डुबलिंग में एक चैक पोस्ट स्थापित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डुबलिंग में चेक पोस्ट स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

पूह में सैन्य सम्मेलन में उठाए कई मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला किन्नौर के पूह में नागरिक-सैन्य संपर्क सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामान्य प्रशासन एवं सैन्य अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में सेना की ओर से जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बचाव के लिए हाई टेंशन केबल और स्पेन को शीघ्र चिन्हित करने का प्रशासन से आग्रह किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां पर थुराया सेटेलाइट फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सैलानियों की ओर से इसका इस्तेमाल करने से सेना के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के चलते सेना ने प्रशासन से जिले में स्थापित विभिन्न पुलिस चेक पोस्ट पर पर्यटकों की चेकिंग कर थुराया सेटेलाइट फोन को जब्त करने की भी मांग रखी। सेना ने प्रशासन से डुबलिंग में भी एक चेक पोस्ट स्थापित करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेना अधिकारियों ने रिकांगपिओ से चंडीगढ़ के लिए यात्री हवाई सेवा शुरू करने की भी मांग रखी। इस पर प्रशासन ने इस मामले का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। जिला किन्नौर बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए संवेदनशील है और इससे निपटने के लिए सेना की ओर से हर वर्ष जून में बाढ़ राहत प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। इसके लिए सेना ने प्रशासन का सहयोग मांगा। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि सेना और नागरिक प्रशासन के बीच सही तालमेल होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से उठाए गए मुद्दों का प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करेगा। उन्होंने सेना की ओर से प्रशासन को विभिन्न अवसरों पर उपलब्ध करवाई जा रही सहायता के लिए सेना का धन्यवाद किया। सम्मेलन में एसएम कमांडर, 136 इन्फेंटरी ब्रिगेड ग्रुप के ब्रिगेडियर एलएस लिडर, डिप्टी कमांडर कर्नल अनादी अतरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें