फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने रामपुर में दो नेताओं को छह साल के लिए किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामुपर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। इस मामले की शिकायत रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान से की थी। इस पर हाईकमान ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाईकमान ने दोनों नेताओं की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। इससे पहले लघु उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा को भी बाहर कर छह साल के लिए निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि नेता दर्शन ठाकुर और ईश्वर दास लक्टू रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। इन दोनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की थीं। चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल के खिलाफ काम किया और निर्दलीय उम्मीदवार के प्रचार में जुटे रहे। उनका कहना है कि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन ठाकुर ने रामपुर और ननखड़ी में पार्टी के खिलाफ काम किया था। दूसरी ओर पूर्व बीसीसी अध्यक्ष ईश्वर दास लक्टू ने रामपुर और सराहन में पार्टी विरोधी गतिविधियां की थीं। इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने कड़ा नोटिस लिया था। इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हाईकमान से शिकायत की थी। इसके बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ा नोटिस लेते हुए दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें