ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में कुल्लू के लोक कलाकार इंद्रजीत और उनकी टीम लोगों का मनोरंजन करेगी। मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विक्की राजटा, एसी भारद्वाज, सुषमा नेगी और कपिल आदि प्रस्तुति देंगे। मून लाइट क्लब की बैठक प्रधान सुंदर खोजान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 22 जनवरी से आयोजित होने वाली ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता, महिलाओं की रस्साकशी, कैरम, चैस, स्नूकर आदि प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई। मून लाइट यूथ क्लब के प्रधान सुंदर खोजान ने बताया कि इस बार कुल्लू के लोक गायक इंद्रजीत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वॉलीबाल की विजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्राफी, उप विजेता को 10 हजार नकद और ट्रॉफी इनाम में दी जाएगी। अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। इस दौरान बीडीसी नारायण खन्ना, क्लब के उप प्रधान विजय खन्ना, सचिव गजेंद्र छेत्री, जगदीश वर्मा, सुनील शर्मा, अविनाश सेवगी, दीपक वर्मा, हेमंत वर्मा, सन्नी नेगी, साहिल वर्मा और चिंटू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।