फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रोहड़ू। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री घोषित करने पर रविवार को रोहड़ू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे व पटाखे फोड़े। भाजपा मंडल रोहड़ू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बस स्टैंड पर जश्न मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे रोहड़ू के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोशन लाल बांश्टू, जिला उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मंडल महामंत्री रमेश नेगी, विजय मेहता, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक लायक राम कुल्ला, मंडल प्रवक्ता कुलभूषण हिमालयन, मंडल कोषाध्यक्ष डिंपल मलहोत्रा, मंडल सचिव कुलदीप चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष रवि कमिलाटा, दलीप नेगी, विमला कुपटा, राधा शर्मा, प्रभा देवी, निपी चौहान सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें