फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर विधान सभा क्षेत्र में पांच उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन

ठियोग में 5, किन्नौर में 5, आनी में 3 प्रत्याशी आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर (आरक्षित) विधानसभा सीट में इस बार भाजपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा प्रत्याशी सहित एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वीरवार को होने वाले मतदान में रामपुर विस क्षेत्र के करीब 70 हजार वोटर इन प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। भाजपा से प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक, कांग्रेस से नंदलाल, बसपा से सुरेश सिंह सैनी, माकपा से विवेक कश्यप और आजाद सिंघी राम चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
उधर, ठियोग विधानसभा सीट से इस बार पांच उम्मीदवार चुनाव में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। भाजपा के राकेश वर्मा, कांग्रेस के दीपक राठौर, माकपा के राकेश सिंघा सहित आजाद उम्मीदवार रोशन लाल और देवी सिंह चुनाव मैदान में हैं। उधर, जनजातीय जिला किन्नौर की एकमात्र सीट पर इस बार पांच उम्मीदवार आमने-सामने हैं। भाजपा के तेजवंत नेगी, कांग्रेस के जगत सिंह नेगी, बसपा से कैलाश चंद नेगी, माकपा से जीवन नेगी और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राजीव कुमार नेगी चुनावी दंगल में चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनी से कोई निर्दलीय नहीं
जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र के आनी (आरक्षित) विधानसभा सीट से तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के किशोरी लाल सागर, कांग्रेस के परस राम और माकपा के लोकेंद्र कुमार चुनावी दंगल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें