रैंक पिपिंग समारोह में मौजूद कैडेट्स और अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार की ओर से 21 थर्ड ऑफिसर एएनओ को सेकंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत कर रैंक प्रदान किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने एएनओ को पदोन्नति के लिए बधाई दी। रैंक पिपिंग समारोह के बाद आयोजित कॉन्फ्रेंस में कमांडिंग ऑफिसर ने एएनओ को कैडेट के प्रशिक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कैडेट को बेहतर प्रशिक्षण देना, उनका ध्यान रखना और उन्हें अधिक से अधिक एनसीसी शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कैडेट में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्हें एनसीसी के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में सही जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे कैडेट का भविष्य उज्ज्वल बन सके और वे देश की सेवा के लिए प्रेरित हों।