फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार पर मॉक ड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को एक दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के डीआरआर क्लब और डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने किया। प्रथम वाहिनी किन्नौर होमगार्ड कमांडेंट सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। होमगार्ड विभाग की टीम के सदस्य वरिष्ठ प्लाटून कमांडर बुद्ध राज, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जगजीवन राम, महेश कुमार, गोपाल सिंह, प्लाटून कमांडर प्रेम कुमार, पुष्प राज, सन्नी और योग राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एड ऑन कोर्स समन्वयक प्रो. धर्म कीर्ति नेगी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण सत्र में बुद्ध राज ने प्राथमिक उपचार और रेस्क्यू तकनीकों पर व्याख्यान दिया। सुरेश कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में सतर्कता, प्रशिक्षण और सामूहिक सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. शांता कुमार नेगी ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. कपूर चंद, प्रो. बलम नेगी, डॉ. सिद्धेश्वरी, प्रो. अंचला, प्रो. विजय सांस पाल और प्रो. अभिषेक सहित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें