नेगी राम ठाकुर को सौंपा अध्यक्ष पद
रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ रोहड़ू मंडल के चुनाव में लोक निर्माण विभाग से नेगी राम ठाकुर को अध्यक्ष और आईपीएच विभाग से रूप लाल शर्मा को सचिव चुना गया है। संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से किया गया। चुनाव बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में किए गए।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बिजली बोर्ड से सुरेंद्र कुल्ला को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर परिवहन निगम से बालक राम मोलटा, आंगनबाड़ी से संतोष नेगी, लोनिवि से राजेेंद्र झामटा, जलरक्षक सतीश कुमार, वन निगम से नेगी राम और डोडरा क्वार बिजली बोर्ड से होशियार सिंह का चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर लोनिवि चिडगांव से श्याम लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार आईपीएच से नरेश ठाकुर, महिला संगठन मंत्री सिलाई कटाई संघ रोहडू से बबिता शर्मा, परमेश्वर चौहान, संयुक्त सचिव आंध्रा पावर हाउस से निखिल, आईपीएच से सेन राम, बिजली बोर्ड टिक्कर से कृष्ण चंद, स्वास्थ्य विभाग आउट सोर्स से अंकिना ठाकुर, लोनिवि डोडरा क्वार से मोहन चौहान चुने गए। प्रेस सचिव राजीव शर्मा, क्षेत्रिय सचिव के पद पर बबिता शौंगी, बिहाला लाल, पूर्णचंद, राकेश कुमार, देसराज शर्मा, अनिल कुमार और सिकंदर को चुना गया। कार्यसमिति सदस्यों में सिकंदर चौलन, रूमिला, आशा और पूनम को चुना गया है। कार्यसमिति में भारतीय मजदूर संघ के जिला, प्रदेश स्तर और इकाई प्रधान को पदेन सदस्य रखा गया है।