फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के बाद मिल रही पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
शौचालय समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में लोगों को पांच-पांच दिन बाद पेयजल सप्लाई मिल रही है। अभी गर्मी का मौसम शुरू ही हुआ है और लोग पानी के लिए तरस रहे। वार्ड में दो सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। लेकिन एक में ताला लटका है और दूसरे में पानी न होने से गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में लोग इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।
वार्ड निवासी मोहन डोगरा, पूर्व मनोनीत पार्षद राघव जोशी ने बताया कि शौचालय की सुविधा न मिलने से महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है। मनोज गुप्ता ने बताया कि वार्ड में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गलियों में सफाई नहीं हो रही है। साथ ही वार्ड का नाला गंदगी से भरा हुआ है। ऐसे में यहां से गुजरना भी मुश्किल होता जा रहा है। किशोरी ठाकुर ने बताया कि पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। पांच दिन के बाद पेयजल सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। नेहरू मैदान को नप और स्थानीय प्रशासन ने पार्किंग बनाकर रखा है। ऐसे में यहां पर बच्चों का खेलना खतरे से खाली नहीं है। नेशनल हाईवे-5 पर लगा कूड़ेदान गंदगी से भरा रहता है। यहां सड़क के किनारे गंदी नालियों से पेयजल पाइप गुजर रहे हैं। ऐसे में जल जनित रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के अलावा रोज होती है सफाई : कमला
पार्षद कमला शर्मा ने कहा कि नेहरू मैदान के साथ बना शौचालय बड़े कार्यक्रमों के दौरान ही खोला जाता है। पूरे वार्ड में रोज सफाई की जाती है। छुट्टी वाले दिन सफाई नहीं हो पाती। पीने के पानी को लेकर आईपीएच विभाग को समय-समय पर सूचित किया जाता है। साथ ही नप के एक और शौचालय के सेप्टिक टैंक को एक निजी भवन मालिक ने तोड़ दिया है। नप की ओर से भवन मालिक को नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें