रामपुर/ सांगला(किन्नौर)। रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में नया साल धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने रविवार देर रात तक जश्न मनाया। लोग फिल्मी, किन्नौरी और पहाड़ी गानों पर झूमते रहे। देर रात 12 बजने के बाद लोगों ने आतिशबाजी और फटाखे फोड़ कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
जिला किन्नौर के तीनों खंडों निचार, कल्पा और पूह के लोगों ने नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समूचे जिले के हर गली, मोहल्ले में लोग आग जलाकर देर रात तक बैठे रहे। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला, कल्पा, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, नाको, भावावैली, निचार, कंगोस, कफोर, बरी, तरांडा, रूपी, निगुलसरी, चौरा, भावानगर, टापरी, चौलिंग, कड़छम, किल्बा, पानवी, रामनी, जानी सहित कई अन्य स्थानों पर लोग कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक नव वर्ष के आगाज का बेसब्री से इंतजार करते रहे। एक जनवरी शुरू होते ही लोगों ने बधाइयां देने का सिलसिला शुरू कर दिया। जिले के चंद्रमोहन नेगी, चंद्रशेखर नेगी, पीएल नेगी, कर्ण नेगी, अर्जुन नेगी, शांता नेगी, सुरेंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी, प्रताप नेगी, अनूप नेगी ने कहा कि नए साल का एक अलग अंदाज में स्वागत करने के लिए देर रात तक बेसब्री से इंतजार किया। नए साल में कुछ नया करने का प्रण भी लेते हैं।