फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष, तान्या को श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन रतन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य भोपेंद्र सिसोदिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह के दौरान पुरस्कार पाने के बाद मेधावी चहक उठे।
विज्ञापन

हर्ष को श्रेष्ठ छात्र तथा तान्या भंडारी को श्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त राहुल, कमल, सूजल, सोनाक्षी, विभूति, प्रियंका, मुनीश, सर्वेश, आयुषी, दिनेश, संदीप को भी विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इशिता ने मां शीर्षक पर गीत की प्रस्तुति दी। दहेज प्रथा पर लघु नाटिका की प्रस्तुति से छात्रों ने खूब वाहवाही बटोरी। छात्रों ने देश भक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य भोपेंद्र सिसोदिया ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरोच के प्रधानाचार्य मोहन केसटा, भोपेंद्र झगटा, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष पांशु राम बरागटा व गुलाब बरागटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें