फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुडीजल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 16 को

विज्ञापन
मं‌‌िदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत करशेइगाड के प्राचीन गांव देहुरी में देवता खुडीजल का निवास स्थान एवं पवित्र स्थल है। देवता खुडीजल के प्रति जिला कुल्लू और मंडी जिले के लोगों की अपार आस्था है। मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। देवता खुडीजल मंदिर देुहरी में विशाल शिव लिंग की पूजा की जाती है। कारदार ने बताया कि 16 नवंबर को देवता खुडीजल के नए मंदिर भवन कोठी की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें काडींवाग, कुआटन, चलाथर छलाच, कोट, दोगरी, कमांद, कलारला, दोगरी, शवारी सहित 20 गांवों के सैकड़ों देवलु शामिल होंगे। इसके अलावा आनी क्षेत्र के देवी, देवता भी शिरकत करेंगे। कुल्लू जिले के भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं कारदार महेश्वर सिंह भी इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह ठाकुर, फौजीलाल शर्मा ने कहा कि एक माह से देहुरी मंदिर में देव पूजा हवन महायज्ञ आयोजन चल रहा है। देवता के 90 मुजारे के सैकड़ों कारकूनों और देवलु हिस्सा ले रहे हैं। कारदार ने बताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से प्राचीन देवता मंदिर कोठी खुडीजल का जीर्णोद्धार किया, जिसकी देव परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठा की जा रही है। इसमें आनी क्षेत्र के मंदिर सदस्य, पुरोहित और पुजारी सहित ग्रामीण शामिल हुए। मंदिर में भव्य नया भवन, जिसकी लागत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है बनकर तैयार हो चुका है। यह मंदिर जिला कुल्लू के सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर के रूप में विख्यात है। हर वर्ष देहुरी गांव में भव्य मेलों का आयोजन होता है। गांव देहुरी जिला मंडी और जिला कुल्लू की सरहद पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें