फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटी शिक्षक के भरे जाएंगे 2 पद, 27 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी परिसर चाटी में 27 फरवरी को आईटी शिक्षक के पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन होगा। साक्षात्कार सुबह 10:00 बजे से परिसर के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने दी। उन्होंने कहा कि आईटी शिक्षक के 2 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पदों के लिए अभ्यर्थियों को पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए, साइंस और समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी मूल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और रिज्यूमे साथ लाना होगा। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वो आवेदक संबंधित साइट eemis.hp.gov.in में जाकर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय और मोबाइल नंबर 86298-46600, 85447- 04446 और 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें