फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के नदारद रहने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। निचार उपमंडल बीडीसी की बैठक पंचायत समिति हाल भावानगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निचार उपमंडल बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल नेगी ने की। बैठक में उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और साथ ही नए किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। वहीं बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने पर सदस्यों ने कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने पर समिति के सभी सदस्यों ने कड़ा रोष जताते हुए इसे विभागों का गैर जिम्मेदाराना रवैया बताया और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाने की उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद से पुरजोर मांग उठाई। नेगी ने बताया कि सभी विभागों को समय रहते पत्र के माध्यम से बैठक की सूचना दे दी गई थी। लेकिन इस बैठक में भी कुछ विभागों की ओर से कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था, जो विभागों के गैर जिम्मेदाराना रवैया को दिखाता है। सभी सदस्यों ने उपायुक्त किन्नौर से अपील की है कि सभी अनुपस्थित विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर बीडीओ भावानगर शांति चौहान, एसईबीपीओ विनय कुमार, उद्यान विकास अधिकारी रूपेश नेगी, बीईपीओ जयचंद, जगत सिंह नेगी और दिनेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें