फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत नेगी को वन कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत नेगी को वन कारपोरेशन
विज्ञापन

का उपाध्यक्ष बनाने पर हर्ष
रामपुर बुशहर। प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश सरकार ने नया कार्यभार सौंपा है। जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले सूरत नेगी को फॉरेस्ट कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नेगी को पदभार सौंपने पर जिला किन्नौर भाजपा ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सूरत नेगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के काफी करीबी रह चुके हैं। संघ के कई पदों पर रहकर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में संघ की मजबूती के लिए कार्य किया है। किन्नौर जिले के निचार खंड के बरी गांव से संबंध रखने वाले सूरत नेगी ने परियोजना स्कूल भावानगर, दयानंद आदर्श विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और पीजी कॉलेज सोलन से स्नातक की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा पूरी की है। सूरत कॉलेज समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं। किन्नौर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर भी सूरत नेगी संभाल चुके हैं बीते कई वर्षों से सूरत नेगी भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और वर्तमान में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। किन्नौर भाजपा के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष परविंदर नेगी, महासचिव राजपाल नेगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सूरत नेगी को वन निगम का उपाध्यक्ष बनाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें