फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में छाए रामपुर के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

में छाए रामपुर के छात्र
पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक पर कब्जा
प्रतिभागी दीपिका सिंहान ने ब्लैक बेल्ट की हासिल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुसुम्पटी में आयोजित 18वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रामपुर ताईज मार्शल आर्ट अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2 और 3 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी के पांच छात्रों ने स्वर्ण गोल्ड, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीत कर रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमी की दीपिका सिंहान ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन हासिल करके नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अकादमी के कोच शिव सिंह क्रेग्टा ने रामपुर ताईज मार्शल आर्ट अकादमी के संस्थापक मास्टर राम सिंह सिंहान का आभार जताते हुए बताया कि रामपुर अकादमी के छात्र युवराज, नव्य भंडारी, मुस्कान नेगी, सोनिया और रमनदीप कौर ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। छात्र निशांत चौहान, रजत, हरमनदीप कौर और वरूण विक्रांत ने रजत पदक पर बाजी मारी। इसके अलावा छात्र आदित्य क्रेग्टा, महेश नेगी, प्रवीण मनकोटिया, शुभम घागटा, तनवी ठाकुर, शैरिल और राहुल ने कांस्य पदक हासिल कर रामपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस संबंध में कोच शिव सिंह ने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी पूर्व में भी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने पदक हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें