फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाटियों की धुनों पर थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। अढ़ाल गांव में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रात भर लोग पहाड़ी नाटियों पर थिरकते रहे। सांस्कृतिक संध्या लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम पर रही। इस मौके पर लोक गायक अरुण जस्टा व एचडी ब्रदर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। मंच का संचालन मनीष शेखली ने किया। सांस्कृतिक संध्या में ठेकेदार विवेक ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

अढ़ाल मेले के लिए शनिवार रात नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों की धूम रही। संध्या का मुख्य आकर्षण ठियोग के लोक कलाकार कुलदीप शर्मा, कोटखाई से आए अरुण जस्टा व ठियोग के कलाकार एचडी ब्रदर्स के नाम रही। अरुण जस्टा ने तुए लोगा टूणके शुणो मेरे..., मुशे रे बे गाडरो..., ऐकी हाथो दा..., नांदे नांदे दियोण लागे..., कोरे ले हाथो दा छोता मेरी बामणिये... सहित विभिन्न पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत कीं। एचडी ब्रदर्स ने धुम धड़ाका हाये रे..., उभे कन्नावरे कुण जांदे..., ..लाल चिड़िये... सहित कई पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत कीं।
लोकगायक कुलदीप शर्मा ने रोहड़ू मेले खे जाना..., डीजे पांदे लागी नाटी...,मेरी प्रीति जिंटा केरखे चाले... गाने प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर अढ़ाल पंचायत प्रधान बिशन लाल, नवयुवक मंडल प्रधान राकेश ठाकुर, सोनू ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मनीष ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, ललित ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें