फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी बाहली में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहली स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं ठप
विज्ञापन

दो माह से पीएचसी में नहीं मिल रही एंबुलेंस सेवा
तीन पंचायतों की सैकड़ों आबादी सुविधा से वंचित
48 किमी दूर रामपुर अस्पताल से मंगवा रहे एंबुलेंस
ग्रामीणों ने दी एसडीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल की तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली मेें स्टाफ की कमी चल रही है। केंद्र में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद रिक्त पड़े हैं, वहीं यहां दो माह से एंबुलेंस सेवा भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। उक्त स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस को तकलेच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इसी कारण उक्त क्षेत्र की तीन पंचायत के सैकड़ों लोगों को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि यदि 15 दिन के भीतर पीएचसी में एंबुलेंस की तैनाती नहीं होती तो वे रामपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2016 में पीएचसी बाहली में एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। सेवा का लोगों ने काफी लाभ भी उठाया, लेकिन बीते दो माह पहले यह एंबुलेंस तकलेच सीएचसी भेज दिया गया है। इससे उक्त क्षेत्र की नरैण, बाहली और देवनगर पंचायत की सैकड़ों की आबादी को एंबुलेंस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस पीएचसी में रोहड़ू उपमंडल के समरकोट क्षेत्र से भी लोग उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बाहली पंचायत प्रधान वीरेंद्र भलूनी, सतपाल, जय सिंह, देविंद्र, कंवर सिंह, सोनू, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार और जवाहर सिंह सहित अन्य लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीएचसी में 15 दिनों के भीतर एंबुलेंस तैनात नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें