फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित कार्यों में रोड़ा अटका रही भाजपा

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)
प्रदेश की भाजपा सरकार किन्नौर जिले के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू किए जनहित कार्यों में रोड़ा अटका रही। यह बात किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने काचे और पौंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विधायक जगत सिंह नेगी विस चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्र के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

पहले दिन के दौर के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने पलिंगी, काचे और पौंडा में समस्याएं भी सुनी। उन्होंने पौंडा बौद्ध मंदिर का दौरा भी किया और मंदिर संबंधी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बौद्ध धर्म गुरू लौचा रिंपोछे से गोंपा में चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा की। बिजली, पानी की समस्या को दुरुस्त करने की कोशिश की जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर है। पूर्व सरकार ने नौतोड़ का रास्ता साफ किया। लेकिन भाजपा ने इसमें भी रोड़ा अटका दिया है। प्रदेश सरकार का चार माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष मीरा नेगी, पूर्व टीएसी सदस्य जगदीश नेगी, किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष पदमपुर नेगी, खंड कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह, महासचिव सुखदेव नेगी, जिप सदस्य केवल राम नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत पौंडा राज कुमारी, देविंद्र, तारा मोयान, मनोज नेगी, अनिल, निशा नेगी, देव राज नेगी, पदम मनी, गंगा देवी, अमिताभ, विजय कुमारी, श्याम सुख सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें