शिविर में 86 यूनिट रक्त किया एकत्रित
सरस्वतीनगर कॉलेज में एनएसएस इकाई ने लगाया रक्तदान कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)।
लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शुक्रवार को एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईजीएमसी से आई स्वास्थ्य टीम ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान व आईजीएमसी शिमला से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लोक राज शर्मा ने बताया कि शिविर में कॉलेज के 86 छात्र, छात्राओं ने रक्तदान किया। 86 यूनिट रक्त शिविर में एकत्र हुआ है।
रक्तदान शिविर में कालेज के शिक्षकों ने भी पूरा सहयोग दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष ने बताया कि रक्तदान करना सभी लोगों के लिए आवश्यक है। रक्तदान एक महादान है। आपका रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने बताया कि कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कॉलेज में आने वाले समय में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष नीनू शर्मा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।