फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह साल से नियमित नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आनी उपमंडल के करीब 102 जलवाहक जयराम सरकार पर टकटकी लगाए हैं कि कब उनको नियमित कर अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। अन्य जिलों के जलवाहकों को विभिन्न विभागों में समायोजित कर नियमित कर दिया गया है, जबकि आनी और निरमंड के जलवाहक नियमितीकरण के लिए लंबे समय से आस लगाए हुए हैं। इन जलवाहकों को सेवाएं देते हुए 16 साल हो गए हैं। विधायक किशोरीलाल सागर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आनी-निरमंड के जलवाहकों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर आनी के विधायक से मिला। जलवाहकों ने विधायक से नियमितीकरण के अलावा उनको विभिन्न विभागों में समायोजित करने की मांग उठाई। जलवाहक संघ निरमंड के सचिव संतोष, नील चंद, सतपाल, जवाहर लाल, सुंदर सिंह, पवन और अन्य जलवाहक ने विधायक से कहा कि आनी-निरमंड के जलवाहकों के साथ भी न्याय किया जाए, ताकि उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सके। संघ के नेताओं ने कहा कि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में जलवाहकों को रेगुलर करने के साथ-साथ उनको अन्य विभागों में समायोजित किया गया है। आनी और निरमंड के जलवाहकों की उपेक्षा की गई है। उनकी अभी तक पिछली सरकारों ने घोर उपेक्षा की है। इन जलवाहकों को दैनिक 210 रुपये की दिहाड़ी दी जा रही है। उधर, विधायक किशोरीलाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे। आनी विधानसभा के सभी जलवाहकों की मांग पूरी कर विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें