अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सावड़ा-कुड्डू परियोजना के महाप्रबंधक डीएस ठाकुर उपस्थित हुए।
प्रधानाचार्य चंपा ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर लोगों को साल भर की गतिविधियों का ब्योरा दिया। उसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में खेल, शिक्षा व अन्य गतिविधियों में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब नितिश और छात्रा का अमीना को दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अदिति, रीतिका रेस्टा, रीतिका शर्मा, वर्षा दीपटा, वर्षा शमेटा, परिशिता, मुकुल, सौरभ, रसाना, नीतिका, कृति, राजवीर, मीनाक्षी, तुषार, सौरभ, नितिश, कपिल और जतिन को सम्मानित किया गया।
समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर इंजीनियर डीआर कश्यप, इंजीनियर शैलेश प्रसाद, त्रिलोक चंद, एसके पांडेय, सारी पंचायत के प्रधान राजेश कुमार, उप प्रधान बलबीर खिमटा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजपाल, स्वर्णा मेहता सिंह स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।