फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलुए बुरा आया जमाना पर थिरके

विज्ञापन
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
निरमंड (रामपुर बुशहर)। निरमंड की जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या तांतरा ब्वॉयज संतोष तोशी के नाम रही। संतोष तोशी ने एक से बढ़ एक नॉन स्टाप गीतों की प्रस्तुतियां से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तोशी ने बेलुए बुरा आया जमाना, बिंदिये तौंगे लागा रेडिया, मेला लागा ढालपुरे मैदाने, कुल्लू मनाली लागा मेला, पेप्सी कोला तुंगते रिकांगपिओ आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अरसू के लोक कलाकार टीआर कश्यप ने धारे पांदे लागो कुपड़ी मामा, मेरे मणशा जाने दे पेउके, पारो आया बंजारा वंशी की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। छात्रा अनुष्का ठाकुर ने फिल्म पदमावती के गाने भूमरो पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा आदर्श शर्मा, सुरेश राठौर, पूर्ण, गौरव नेगी, सुनील ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। लॉर्ड परशुराम पब्लिक स्कूल निरमंड की विभूति शर्मा ने दिवानी मस्तानी, भानवी और साथियों ने चलती है क्या नौ से बारह गीत पर प्रस्तुति दी। कामाक्षा म्यूजिकल ग्रुप करसोग के कलाकार सूरत राम की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पॉलिटैक्निक कॉलेज कुल्लू के प्रधानाचार्य जनार्दन देव शर्मा रहे। इससे पूर्व दिन में रामलीला मैदान में डाली गई पारंपरिक नाटी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें