फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के लिए सवा दौ सौ ने दिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आयोजित ऑडिशन मंगलवार को संपन्न हो गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। पहले दौर में 85 कलाकारों की सूची एसडीएम कार्यालय पहुंची है। इनमें से भी अभी फाइनल कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को एंकर के लिए ऑडिशन आयोजित हुए, जिनमें से एक महिला और एक पुरुष का चयन किया गया है। बीते एक से सात नवंबर तक रामपुर के बुशहर सदन में लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। इसमें जिला शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सोलन, मंडी सहित अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से कुल 85 कलाकारों की सूची तैयार कर एसडीएम कार्यालय पहुंची है। मेला कमेटी की ओर से कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन कमेटी का चयन किया गया था। अध्यक्ष आत्मा राम केदारटा की अध्यक्षता में बनी कमेटी में डॉ. महेंद्र राठौर, दलीप सोनी और सुनील सोनी ने कलाकारों के ऑडिशन लिए। ये कलाकार 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


कलाकारों के खाते में जाएगी राशि
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को इस वर्ष पहली बार आरटीजीएस के तहत भुगतान किया जाएगा। इससे पूर्व कलाकारों को चेक के माध्यम से राशि दी जाती थी। इसके तहत अब चयनित कलाकारों के बैंक खाते में राशि का भुगतान होगा। मेला कमेटी ने ऑडिशन कमेटी के पास पहले ही फार्म दे रखे थे, जिसमें कलाकार का बैंक खाता और मोबाइल नंबर का ब्यौरा देने की व्यवस्था की गई थी।

दो एंकर का किया चयन : निपुण
एसडीएम एवं मेला कमेेटी उपाध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ऑडिशन के बाद उनके पास 85 कलाकारों की सूची पहुंची है। मंगलवार को दो एंकरों का चयन किया गया, जिसमें एक महिला और पुरुष को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कलाकारों को पारिश्रमिक आरटीजीएस के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें