फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर और कुमारसैन में भरे जाएंगे पशु मित्रों के 19 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी, 5 हजार रुपये मिलेगा प्रतिमाह मानदेय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के पशुपालकों को अब पशुओं के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्रदेश भर में पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों की भर्ती की जा रही है। रामपुर बुशहर और कुमारसैन उपमंडल के पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों (मल्टी टास्क वर्कर) के कुल 19 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यकारी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विभाग पशु मित्रों की भर्ती करेगा। इसके तहत भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ज्यूरी में 5 पद, सीमेन बैंक ज्यूरी में 2, पशु चिकित्सालय दोफदा, ननखड़ी, कुई, देलठ, बधाल, कुमारसैन, खोलीघाट, शाथला, मलेंडी, पुनन, थैली चकटी और पशु चिकित्सालय तकलेच में पशु मित्रों के एक-एक पद भरे जाएंगे। शर्मा ने बताया कि पशु मित्र भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित पंचायत के निवासी अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी, जिन अभ्यर्थियों की ओर से पशुधन पालन किया जा रहा है और जिनका पशुधन एनडीएलएम भारत पशुधन पोर्टल पर टैग एवं पंजीकृत है, उन्हें चयन में अतिरिक्त वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र दिनांक 2 फरवरी को शाम 4:00 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, एसडीवीएच ज्यूरी में जमा करवाएं। आवेदन पत्र के साथ दो स्व पते लिखें और लिफाफे संलग्न करना अनिवार्य है, जिन पर डाक टिकट लगे हों। उन्होंने कहा कि विस्तृत नियम, शर्तें, आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और रिक्त पदों से संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.hpagrisnet.gov.in पर देखी और डाउनलोड की जा सकती है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें