रिकांगपिओ(किन्नौर)। टापरी के छोल्तू खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चगांव–टापरी हिंदू सम्मेलन समिति ने किया। इसकी अध्यक्षता संजय नेगी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध धर्म की भिक्षुणी जोमो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामनी के उपप्रधान अनिल नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि उत्तर क्षेत्रीय हिंदी परिकोष्ठ प्रभारी महिधर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता महिधर ने कहा कि भगवान शिव और भगवान बुद्ध की धरती किन्नौर में यह आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज को संगठित करने, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। अनिल नेगी ने भी समाज को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चगांव और उर्नी की महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही चिट्टे जैसे नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने को लेकर एक नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता ने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी प्रभुत्वजनों को सम्मानित किया।