फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 1863 छात्र-छात्राओं ने लिए ऑनलाइन दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में शुक्रवार को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में अभी तक 1863 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। इसमें बीए प्रथम वर्ष में 387, बीए द्वितीय वर्ष में 405 और बीए तृतीय वर्ष 446 छात्रों ने प्रवेश लिया है। बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 43, बीसीए तीसरे सेमेस्टर में 25, बीसीए पांचवें सेमेस्टर में 26 छात्रों ने दाखिले लिए हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में 59, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 44, बीकॉम तृतीय वर्ष में 63 छात्रों ने प्रवेश लिए हैं। बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में 40, बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष में 41, बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष में 39 छात्रों ने दाखिले लिए। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में 29, बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष में 19 और बीएससी नाॅन मेडिकल तृतीय वर्ष में 28 छात्रों ने दाखिले लिए हैं। इसके अलावा बीवॉक (आतिथ्य और पर्यटन) पहले सेमेस्टर में 40, तीसरे सेमेस्टर में 27 और पांचवें सेमेस्टर में 35 छात्रों ने दाखिले लिए । बीवॉक (खुदरा प्रबंधन) पहले सेमेस्टर में 23, तीसरे सेमेस्टर में 16 और पांचवें सेमेस्टर में 28 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि अभी कॉलेज में दाखिला लेने की तिथि बढ़ने की उम्मीद है। तिथि बढ़ने से जिन विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेना है, वे कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें