फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में ननखड़ी और कबड्डी में नारकंडा ने पाया पहला स्थानृ

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल में ननखड़ी, कबड्डी में नारकंडा अव्वल
विज्ञापन

मंत्री गोविंद ठाकुर ने नवाजे प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी
कुमारसैन में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शुक्रवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में ननखड़ी और कुमारसैन शिक्षा खंड के 23 स्कूलों की 314 छात्राओं ने भाग लिया।
इससे पहले मंत्री ने डीब पंचायत के जोगशा वन क्षेत्र में पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से अपने-अपने विद्यालयों में स्मृति वाटिका बनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी प्रथम, देलठ द्वितीय, कबड्डी में नारकंडा प्रथम, बड़ागांव द्वितीय, खो-खो में ननखड़ी प्रथम, थैली चकटी द्वितीय, बैडमिंटन में बढ़ाच स्कूल प्रथम और केपीएस कुमारसैन द्वितीय रहा। एकल गीत प्रतियोगिता में कुमारसैन प्रथम, नारकंडा द्वितीय, लोकगीत में कुमारसैन प्रथम, नारकंडा द्वितीय, समूह गान में कुमारसैन प्रथम, बड़ागांव द्वितीय, एकांकी में कुमारसैन प्रथम, खमाडी द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में कुमारसैन प्रथम, भुट्टी स्कूल द्वितीय, लोकनृत्य में गलाणी प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहे। वहीं मार्च पास्ट में टिप्पर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ठियोग कुमारसैन विस क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा और उनके निदान की मंत्री से मांग की। वहीं जय बिहारी लाल खाची और रावमापा कुमारसैन के प्रधानाचार्य केसी वर्मा ने मंत्री को स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा, कुमारसैन प्रधान नरेंद्र, जिप सदस्य रीना ठाकुर, महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सतीश राठौर, नानक चंद, रणवीर राठौर, एसडीएम नीरज गुप्ता, सहायक आयुक्त विकास, पूनम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें