फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू

विज्ञापन
टैक्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर से खनेरी अस्पताल जाने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को इस टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान एचआरटीसी के आरएम जगरनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब रामपुर के पुराने बस अड्डे से महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पथ परिवहन निगम रामपुर ने पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की है। क्षेत्र के लोगों ने निगम प्रबंधन से दो और इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा चलाने की भी मांग की है। हिमाचल में प्रदूषण रहित वाहनों को चलाने की मुहिम के मद्देनजर रामपुर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हो गई। एचआरटीसी रामपुर डिपो के प्रबंधक जगरनाथ ने बताया कि यह टैक्सी छह से बिजली से करीब सात घंटों में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और फिर यह करीब 90 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। उन्होंने बताया कि यह टैक्सी प्रदूषण मुक्त है। साथ ही इसमें आटोमेटिक गियर सिस्टम लगा है। इस टैक्सी में चालक के अलावा कुल सात लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। रामपुर के पुराने बस अड्डे से खनेरी जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये किराया देना होगा। प्रबंधन ने कहा कि यदि उन्हें शिमला कार्यालय से और टैक्सियां मुहैया करवाई की जाती हैं, तो लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान इआर मास्टर लीला चंद और श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें