फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदार के भवन निर्माण को लेकर डीवाईएफआई का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध डंपिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पराला में रसूखदार के व्यावसायिक परिसर के निर्माण से पेयजल दूषित
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
भारत की जनवादी नौजवान सभा ठियोग इकाई ने शुक्रवार को सैंज के पराला गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पराला गांव में सब्जी मंडी के साथ रसूखदार की ओर से व्यावसायिक परिसर के निर्माण का विरोध किया गया। कहा कि रसूखदार व्यक्ति ने अवैध रूप से पराला खड्ड को डंपिंग साइट बना दिया है, जिससे पराला में पेयजल भी दूषित हो गया है। साथ ही पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की सड़क भी बंद कर दी गई है। डंपिंग के कारण लोनिवि की ओर से सड़क के किनारे लगाई गई रेलिंग भी तोड़ दी गई है। आईपीएच विभाग की उठाऊ पेयजल योजना की लाइनें भी मलबे में दब गई हैं। बीते रोज ठेकेदार के कार्य को नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने रोक दिया था। लेकिन इसके बावजूद रात को फिर से कार्य शुरू किया गया। प्रदर्शन शुरू होते ही लोनिवि और आईपीएच विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छैला चौकी से पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया और उस व्यक्ति के खिलाफ लोनिवि और आईपीएच विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। ग्रामीणों ने भी उस व्यक्ति पर मुकदमा दायर करवाया है। डीवाईएफआई ने चेताया है कि जब तक रसूखदार की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में डीवाईएफआई के राज्य सचिव कपिल भारद्वाज, संजीव नीनू, पुनीत भारद्वाज, महेंद्र खेमटा, अनिल वेकटा, दीपक, अरुण शर्मा, अरुण, प्रवेश सहित पराला गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें