फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला रहा चार माह का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की सबसे दुर्गम पंचायत व बर्फीले क्षेत्र काशापाट के ग्रामीणों को अभी तक चार माह का राशन कोटा नहीं मिला है। राशन नहीं मिलने से पंचायत क्षेत्र की करीब 1500 की आबादी परेशान हैं। यहां पर कभी भी भारी हिमपात हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो करीब 500 राशनकार्ड धारकों को मुश्किलों का समाना करना पड़ेगा। यह क्षेत्र पहले ही सड़क सुविधा से ही वंचित हैं।
विज्ञापन

स्नो बाउंड काशापाट पंचायत में ग्रामीणों को सर्दी के लिए चार माह के राशन का कोटा मिलता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ग्रामीणों को अभी तक राशन की आपूर्ति नहीं कर पाया है। रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत काशापाट काफी ऊंचाई पर स्थित है और यहां सर्दियों में काफी बर्फबारी होती है। किन्नौर जिले की तर्ज पर यहां के ग्रामीणों को भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार माह के राशन की आपूर्ति पहले ही मुहैया करवाई जाती है। आमतौर पर ग्रामीणों को नवंबर माह में यह राशन कोटा आवंटित किया जाता है। इस वर्ष दिसंबर माह बीतने को आया है। लेकिन अभी तक पंचायत के डिपो में चार माह का राशन कोटा नहीं पहुंच पाया है। यही नहीं पंचायत के 200 से अधिक राशन कार्ड धारकों को अभी सितंबर और अक्तूबर माह का राशन भी नहीं मिल पाया है। ऐसे में यदि अब अधिक बर्फबारी होती है तो पंचायत के लोग राशन के लिए कहां जाएंगे। काशापाट पंचायत के ग्रामीण बीरचंद साहनी, बली राम जैन, रोशन लाल साहनी, हरि सिंह मेहता, सोहन लाल बिष्ट, सोहन लाल जैन, लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनमोहना सनारटू आदि ने कहा कि पंचायत के लोगों को चार माह का राशन कोटा नहीं मिल पाया है। सदियां चर्म पर हैं और कभी भी बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त राशन नहीं मिलने से जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि पंचायत में आधे से ज्यादा आबादी गरीब तबके से संबंध रखती है। निजी दुकानों से राशन लेना इन ग्रामीणों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जल्द से जल्द पंचायत में राशन का कोटा भेजने की मांग की है।

खच्चर रोड बाधित होने से समस्या : धनवीर
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक रामपुर धनवीर ठाकुर ने बताया कि खच्चर रोड बाधित होने से पंचायत में राशन की आपूर्ति नहीं भेजी जा सकी है। सड़क खुलते ही पंचायत में राशन की आपूर्ति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें