फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट से निजात दिलाने में बिजली बोर्ड बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। कोर्ट रोड़ क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बिजली के अघोषित कटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन भर दर्जनों बिजली कट लग रहे हैं। बिजली कट से निजात दिलाने के लिए विद्युत बोर्ड बेबस नजर आ रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड़ क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय स्थित हैं। कई कंप्यूटर शिक्षक संस्थान और कुछ दुकानें भी हैं। सैकड़ों लोग क्वार्टरों में रहते हैं। बिजली की लचर सेवा सभी लोगों के लिए दिक्कतों का कारण बन गई है। दिन भर दर्जनों बिजली कट लगते हैं। आलम यह है कि कई बार तो दो से तीन घंटे तक बिजली बाधित रहती है। इससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चल रही बिजली समस्या के समाधान की कई बार मांग की। स्थानीय निवासी रजनीश, मोहन सिंह, सुरेंद्र चौहान, रमेश कुमार, उपेंद्र, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, हरिचंद ने बताया कि कोर्ट रोड़ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था खराब है। बिजली के अघोषित कटों का लगना आम हो गया है। उन्होंने मांग उठाई कि बिजली की समस्या को दूर किया जाए। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि लाइन में खराबी आने के कारण बिजली कट लगते हैं। बिजली बोर्ड समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें