रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने 172 ग्राम चरस के साथ नेपाल मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम ने आरोपी मन बहादुर थापा निवासी गांव पौनकोट, जिला देलेख, अंचल भेरी, नेपाल से चरस बरामद की है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी चिड़गांव तहसील के चिलाला गांव में एक बागवान के पास काम करता है।