फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा को व्यावहारिक बनाने को अपनाएं नई तकनीक : वारगेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में अंग्रेजी भाषा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंग्रेजी प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में भाषा के बदलते सरोकार विषय पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश और अन्य राज्यों के अंग्रेजी के प्राध्यापकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेंट स्टीफन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जान वारगेज ने कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस भाषा को सहज और व्यावहारिक बनाने को लेकर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषा को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए हमें नवीन तकनीकों की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. गिरिराज वर्मा के अनुसार भाषा के विकार में नए शब्दों का निर्माण, उपयोग और अनुवाद का विशेष महत्व है। आयोजित पैनल परिचर्चा के डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. विकास डोगरा, सेंट बीड्स कॉलेज से आई डॉ. अनुजा और संध्याकालीन महाविद्यालय से मिनाक्षी पाल ने कार्यशाला में भाग लिया। डॉ. मिनाक्षी पाल ने कहा कि तकनीकी और सुविधाओं के इस युग में भाविक प्रयोग में संक्षिप्तता एवं विकृति आई है।
संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. श्रवण कुमार ने संघ द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी कार्यशाला में ब्यौरा रखा। शिमला क्षेत्र की अध्यक्ष डॉ. अनिता और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें