फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीढांक में सड़क बहाल होने के दस मिनट के अँदर फिर हुआ भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
...और दस मिनट में फिर दरक गई पहाड़ी
विज्ञापन

ठियोग-हाटकोटी सड़क कुछ मिनटों के लिए हो पाई बहाल
पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा
अब फिर से रास्ता बहाली में जुटी मशीनें और कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। पट्टीढांक में बुधवार शाम को ठियोग-हाटकोटी सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। अभी सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू हुए 10 मिनट ही हुए थे कि फिर से पहाड़ी दरक गई और एक बढ़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके कारण सड़क फिर से बंद हो गई है। अब एक बार फिर से मशीनों से सड़क बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान पट्टी ढांक में अवैज्ञानिक तरीके से किए गए भूमि कटान का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भूमि कटाव के लिए किए गए विस्फोटों से पट्टी ढांक में पूरी पहाड़ी हिल चुकी है। जिसके कारण भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। पट्टी ढांक में सड़क खोलने का कार्य बीते एक सप्ताह से चल रहा है। दिन-रात सड़क के दोनों छोर से छह मशीनें कार्य कर रही हैं। बुधवार को जैसे तैसे मलबा हटाकर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार की गई। बुधवार शाम करीब पांच बजे सड़क वाहनों के लिए बहाल हो चुकी थी। लेकिन सड़क बहाल होने के दस मिनट के अंदर फिर से मार्ग जमींदोज हो गया है। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता आरएस जस्वाल ने बताया कि सड़क वाहनों के लिए बहाल कर दी गई थी लेकिन सड़क बहाल होने के दस मिनट के भीतर ही फिर भूस्खलन हुआ और मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दिन-रात सड़क बहाली के काम जुटे कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। अब फिर से सड़क बहाल करने के लिए दिन-रात मशीनें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें