फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर नप ने अभियान छेड़ दिया है। शहर में जी का जंजाल बनी अतिक्रमण की समस्या से निपटने को जल्द ही नगर परिषद वेंडर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के बाद शहर में अतिक्रमण को नहीं बख्शा जाएगा। वहीं नप ने शहर में अतिक्रमण करने वाले लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर परिषद रामपुर ने शहर में अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की। नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच के साथ ओर मुख्य बाजार के मुख्य रास्ते में अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा। नगर परिषद की टीम ने सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां जब्त कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। गौर हो कि शहर में अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके चलते राहगीरों और आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। अतिक्रमण के चलते बाजार आने-जाने में लोगों को काफी कठिनाइयां पेश आती है। हालांकि क्षेत्र के लोग वर्षों से अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद को आज तक अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाने में सफलता नहीं मिल पाई है। समूचे शहर में अतिक्रमण की समस्या से दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर में हुए अतिक्रमण को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेताया है कि यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें