फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडदल मेले में प्राइड ऑफ नाटी से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
मुंडदल मेले में प्राइड आफ नाटी से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। प्राचीन एवं सांस्कृतिक मुंडदल मेला हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। मेला लोमष ऋषि के सानिध्य में शुरू किया गया, जिसमें मांहुनाग देवता भी शरीक हुए। शुभारंभ अवसर पर देवताओं की भव्य रथयात्रा निकाली गई और इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मेले में भाजपा जिला महासचिव रफ्तार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को दस हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर प्राइड ऑफ नाटी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राइड ऑफ नाटी के माध्यम से क्षेत्र की जनता को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। च्वासी के लोक गायक संजय ने मेले में लोकगीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सात महिला मंडलों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। इस दौरान महिलाओं में रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं मुंडदल पंचायत प्रधान ज्ञान ठाकुर ने कहा कि तीन दिवसीय मुंडदल मेला प्राचीन मेला है, जिसे सदियों से यहां की जनता हर्षोल्लास के साथ मनाती आ रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मेले के सफल आयोजन के लिए शांति बनाए रखने की अपील की है। इस अवसर पर पिंकू, मेला कमेटी सचिव महेंद्र शर्मा, शिवराम ठाकुर, संजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें