फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चलने के लिए चाटी पुल तैयार

विज्ञापन
पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चाटी (रामपुर बुशहर)। रामपुर से निरमंड खंड की पांच पंचायतों को जोड़ने वाला जीप योग्य चाटी पुल पैदल चलने के लिए तैयार हो गया है। इससे हजारों लोगों को झूले से छुटकारा मिल गया है। अब करीब एक महीने बाद पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे पहले लोगों को जान जोखिम में डालकर सतलुज नदी को पार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

पिछले 11 साल से राजनीति के पेंच में फंसा चाटी पुल आखिर पैदल चलने के लिए तैयार हो गया है। पुल बनने से अब तुनन, खरगा, समेज, कुशवा ओर सरपारा पंचायत के लोगों को रामपुर बाजार जाने के लिए चाटी से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण लगभग पूरा कर दिया है। अब शेष दो प्रतिशत काम बचा हुआ है। पुल न होने से झूले से नीचे गिर कर कई लोगों की जान जा चुकी है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केके कौशल ने बताया कि विभाग ने पैदल चलने के लिए पुल को तैयार कर दिया है। अब लोग पुल से आवाजाही कर रहे हैं। पुल के साथ बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क पर जल्द रैलिंग और मैटलिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें