फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में सस्ते आटे के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सरकारी डिपुओं के आटे के सैंपल फेल होने के कारण विभाग ने शेष 88 क्विंटल 40 किलोग्राम आटे को मिल में वापस भेज दिया है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ईश्वर चंद्र ने बताया कि गत सप्ताह पीडीएस गंदम आटे में रेत की शिकायत पाए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

आटे के सैंपल एकत्रित कर निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला को भेजे गए। उन्होंने यह भी बताया कि सैंपल की रिपोर्ट मिलने पर आटे में रेत के अंश पाए जाने के कारण सैंपल फेल हो गया। इस पर मैसर्ज गुरू कृपा रोलर फ्लौर मिल शोघी शिमला, जहां से आटा किन्नौर में आता था, को निगम के थोक गोदाम रिकांगपिओ और दुर्गा सेवा सहकारी सभा रिकांगपिओ से शेष 88 क्विंटल 40 किलो ग्राम आटा वापस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित मिल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई निदेशालय स्तर पर की जा रही है और भविष्य में भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिल मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें